फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five lakh people will go to ayodhya on 21st october

तोगड़िया के संगठन का दावा, यूपी से पांच लाख रामभक्त जाएंगे अयोध्या, बनाई ये रणनीति

Fri, 05 Oct 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
five lakh people will go to ayodhya on 21st october
प्रवीण तोगड़िया
राम मंदिर निर्माण के लिए 21 अक्टूबर को प्रदेशभर से पांच लाख रामभक्त अयोध्या कूच करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 10 हजार वाहिनी प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक वाहिनी प्रमुख 50 राम सेवकों को लखनऊ लेकर पहुंचेगा और वहां से अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा। आगरा के कालिंदी विहार में हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की संभाग बैठक में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि देश की सरकार को 100 करोड़ हिंदुओं की चिंता नहीं है। देश में रह रहे 22 करोड़ मुसलमानों के तुष्टीकरण के लिए और वोटों के लालच में राम मंदिर निर्माण के प्रयास में जानबूझकर देरी की जा रही है। 
विज्ञापन


श्रीराम जन्म भूमि के आंदोलन के निर्णायक संघर्ष देश का संत समाज और बेचैन है। अब देश में राम मंदिर की बात करना भी अपराध होता जा रहा है। प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच के आह्वान से डरकर विश्व हिंदू परिषद को अपनी छवि बचाने की चिंता होने लगी है और अब भाजपा की तरह जुमलेबाजी पर उतर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कुछ पूज्य संतों को दिल्ली बुलाकर राम मंदिर पर फिर से गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की नीयत साफ होती तो अब तक संसद में कानून बनकर मंदिर का निर्माण करा दिया होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed