फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five lakh people deprived of water due to motor breakdown.

Agra News: मोटर खराब होने से पांच लाख लोगों को नहीं मिला पानी

Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Five lakh people deprived of water due to motor breakdown.
टैंकर से पानी भरते लोग।
आगरा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े पंपिंग स्टेशन का मोटर खराब होने के कारण आधे शहर में पानी का संकट बना रहा। शोधन के बाद पंपिंग न होने के कारण कालामहल, बालूगंज, छीपीटोला, ताजगंज, मधु नगर, फतेहाबाद रोड समेत कई क्षेत्रों में टंकियां नहीं भर पाईं, जिससे रविवार शाम से सोमवार शाम तक पांच लाख लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। बीते एक माह में 12 दिन जलापूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी की मांग बढ़ी है। खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर सीवर लाइन से पानी की लाइन क्रॉस करने के काम में दो दिन शटडाउन रहा। जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, मोटर खराब हो गया। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आधा शहर जुड़ा हुआ है, जिससे करीब पांच लाख लोगों तक जलापूर्ति होती है। पंपिंग मोटर खराब होने के कारण रविवार से लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब पानी नहीं मिला तो लोगों ने सबसे पहले अपने वार्डों के पार्षदों को फोन कर समस्या बताई। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पानी का टैंकर भेजकर जलापूर्ति कराई। सोमवार शाम को भी समस्या बनी रही। जलकल विभाग ने मंगलवार सुबह से जलापूर्ति सुचारु होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यमुना पार में दो दिन से पानी का संकट
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से नुनिहाई, ट्रांसयमुना कॉलोेनी समेत यमुनापार के क्षेत्र जुड़े हुए हैं। मोटर खराब होने का असर यहां भी पड़ा। यमुना पार के महावीर नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी और प्रकाश नगर, फाउंड्री नगर आदि क्षेत्रों में लोग पानी का इंतजार शाम तक करते रहे। छोटे बच्चों के साथ बाल्टियां लेकर महिलाओं को टीटीएसपी टंकियों और पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप से पानी भरकर लाना पड़ा। महावीर नगर निवासी राकेश त्यागी ने बताया कि दो दिन से पानी एकदम नहीं मिल रहा, जबकि उससे पहले काला, बदबूदार और गंदा पानी घरों में पहुंच रहा था।
-----------


- कभी पाइपलाइन फटने तो कभी लाइन शिफ्ट करने तो कभी मोटर खराब, इन सब कारणों से एक महीने में 12 बार पानी नहीं आया है। हर दूसरे तीसरे दिन यही समस्या आ रही है। जलकल विभाग अतिरिक्त मोटर रखे। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। - रवि माथुर, पार्षद, पीपलमंडी
------------

रविवार शाम को और सोमवार सुबह पानी नहीं मिला तो लोगों ने हमें फोन करने शुरू कर दिए। अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था की जानी चाहिए। शटडाउन ज्यादा देर रखना है तो इसकी सूचना दें। पहले से सूचना देने पर लोग पानी भरकर तो रख लेंगे। - राकेश जैन, पार्षद, मोतीगंज
-----------

- तीन दिन तक पुरानी मंडी से खैराती टोला तक लाइन पर काम चला, तब पानी नहीं मिला। जब आपूर्ति शुरू हुई तो मोटर खराब हो गया। बिना पानी के पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है।

- रामजीलाल राठौर, ताजगंज
------------
शुरू हुआ पंपिंग स्टेशन

मोटर खराब होने के कारण रविवार शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाई थी। सोमवार को मरम्मत का काम तेजी से कराया गया, जिसके बाद शाम को पंपिंग स्टेशन को चालू कर दिया गया। मंगलवार सुबह आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल
-----------

टैंकर से पानी मंगवाने के लिए यहां करें फोन
- टोल फ्री नंबर 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर-8192095401
- अवर अभियंता -8192095734
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed