{"_id":"5e05fef08ebc3e87975acc8b","slug":"five-kg-of-gas-was-found-less-in-the-cylinder-from-hawker-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में कम पहुंच रही गैस, विभाग ने जांच में पाई खामी, पांच किलो घटतौली पर हॉकर का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कम पहुंच रही गैस, विभाग ने जांच में पाई खामी, पांच किलो घटतौली पर हॉकर का चालान
Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder
बाट-माप विभाग ने सिलिंडर में फिर गैस की घटतौली का खेल पकड़ा है। इस बार तो सिलिंडर में पांच किलो तक गैस कम मिली है। सिलिंडर जब्त करते हुए हॉकर का चालान किया है। गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।
बाट-माप विभाग की टीम ने गोकुलपुरा में जांच अभियान चलाया। यहां सिलिंडर लेकर जा रहे हॉकर ओमप्रकाश को पकड़ा। उसकी साइकिल पर लदे दो सिलिंडर का वजन किया तो उनमें से एक में पांच किलो गैस कम मिली। रसीद शिवा गैस एजेंसी की थी। टीम ने हॉकर का चालान काटा है।
बीते दिनों ही तीन सिलिंडर में विभाग ने दो किलो तक गैस कम पकड़ी थी। बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एसएन द्विवेदी ने बताया कि शिवा गैस एजेंसी के हॉकर ओमप्रकाश का चालान किया है और एजेंसी को नोटिस भेजा है। सहायक नियंत्रक बाट-माप विभाग सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकर पर घटतौली करने पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

Trending Videos
उपभोक्ता को ढाई सौ रुपये का नुकसान
सिलिंडर की कीमत 705.50 रुपये है। प्रति किलो गैस की कीमत करीब 50 रुपये है। सिलिंडर में पांच किलो गैस कम है, अगर उपभोक्ता के घर यह सप्लाई हो जाता तो उसे 250 रुपये का नुकसान पहुंचता।