फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five including two teachers died of corona infection

कोरोना संक्रमण से दो शिक्षकों सहित पांच की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five including two teachers died of corona infection
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में दो शिक्षकों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 134 पहुंच गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी 70 वर्षीय हेमचंद्र मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। दो दिन पूर्व उन्होंने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की रात उनकी कोविड अस्पताल में मौत हो गई। कुरावली के देवनागरी इंटर कॉलेज में सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक शिक्षक राकेश कुमार की बृहस्पतिवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद लौटने पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था। परिजनों ने उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया था। आगरा में कराई गई जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित मिले थे। आगरा के निजी अस्पताल में ही उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी 45 वर्षीय शिक्षक की तैनाती किशनी के नगला बल सिंह जागीर में थी। परिजनों के अनुसार पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद वह कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार की रात कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भोगांव के छोटा बाजार निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार को कोरोना संक्रमित मिलने पर दो दिन पहले कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed