{"_id":"5af1a2474f1c1be2798b85f5","slug":"five-hundred-rupees-sent-to-each-tb-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज के साथ मरीजों को 500 रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के साथ मरीजों को 500 रुपये की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 08 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के साथ टीबी के मरीजों को 500 रुपये की सौगात देने वाला मथुरा प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जिले के 150 मरीजों के बैंक खातों में यह राशि ऑनलाइन बैंकिंग के तहत भेज दी गई है।
केंद्र सरकार ने 2024 तक देश से टीबी की बीमारी को खत्म करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके लिए मरीजों को इलाज के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 500 रुपये प्रतिमाह देने का फैसला किया है।
केंद्र सरकार की यह पहल प्रदेश में एक साथ पिछले माह प्रभावी हुई है, लेकिन मथुरा ने इस पर सबसे पहले अमल किया है। टीबी का मुफ्त इलाज करने के साथ 150 मरीजों को मथुरा में यह धनराशि जारी कर दी गई है।

यह राशि मरीजों के बैंक खाते में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भेजी गई है। प्रदेश में मथुरा एक मात्र जनपद है जिसने यह धनराशि मरीजों के बैंक खातों में भेजी है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविंद्र गुप्ता ने बताया सबसे पहले 150 रोगियों को उक्त धनराशि भेजी गई है। अब इन मरीजों को प्रत्येक माह 500 रुपये उपचार के दौरान दिए जाएंगे।
ऐसे 300 और रोगी पंजीकृत किए गए हैं। वहीं, समन्वयक आलोक शर्मा ने बताया मथुरा की इस कामयाबी पर विभाग के संयुक्त निदेशक डा. संतोष गुप्ता ने मथुरा टीम को बधाई दी है।