Kasganj: पलटने के पांच घंटे बाद तेज धमाके के साथ फटा इथेनॉल से भरा टैंकर, आग लगने से फैली दहशत
इथेनॉल से भरे टैंकर में शाम चार बजे विस्फोट से पहले तीव्र लपटों के साथ आग लगी। काफी ऊंचाई तक लपट उठी। इसी के साथ ही तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ और टैंकर की बॉडी के हिस्से काफी ऊंचाई तक उछल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कैनाल रूट बाईपास पर नगला ढक के समीप रविवार को इथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के पांच घंटे बाद उसमें यकायक तेज धमाका हो गया, जिससे खेत में फैले इथेनॉल से कई स्थानों पर आग लग गई। पहले से ही मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। ट्रैफिक रोके जाने के कारण टैंकर के आसपास किसी के नहीं होने से हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
टैंकर पीलीभीत से मथुरा रिफाइनरी के लिए 15 हजार लीटर ऐथानॉल लेकर जा रहा था। कैनाल रूट बाईपास से निकला, तभी नगला ढक के पास से दोपहर 11 बजे पलट गया। टैंकर का आधा हिस्सा सड़क पर था तो आधा हिस्सा खेत पर था। टैंकर पलटने के साथ ही रिसाव शुरू हो गया। ट्रैंकर पलटने की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मिली।
टैंकर से रिस रहा था इथेनॉल
एसडीएम पंकज कुमार व थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पहुंच गए। टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल के रिसाव को देखते हुए डीएम, एसपी ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। बाईपास का ट्रैफिक रोक दिया गया। टैंकर से रिस रहे इथेनॉल की तीव्रता कम करने के लिए पंपसेट और फायर टैंडर के माध्यम से पानी डाला गया।
घटनास्थल पर रोकथाम के कार्य चल ही रहे थे कि शाम को करीब चार बजे टैंकर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट के साथ ही टैंकर में व खेतों में जगह जगह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल ही टैंकर की आग पर और खेतों पर लगी आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल था। जिसके कारण टैंकर पलटने के बाद ही जरूरी उपाय शुरू कर दिए गए। इसका लाभ मिला और बड़ा हादसा बच गया।