मैनपुरी: जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम, सांस लेने में तकलीक के चलते शिक्षक की मौत
मंगलवार को मैनपुरी में पांच लोगों की मौत जिला अस्पताल में हो गई। 32 वर्षीय शिक्षक को सांस लेने में दिक्कत हुई और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में मौत से कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं हार्टअटैक से दो जबकि सांस लेने में दिक्कत के चलते एक मरीज ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। यहां 785 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में 22 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। पांच मरीजों की हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचे चार मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी श्रीमन की 16 वर्षीय पुत्री मधु को कुछ दिन से बुखार और फेंफड़ों में संक्रमण की शिकायत हो गई। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत
घिरोर क्षेत्र के गांव कल्होर पछां निवासी दीपू की 20 वर्षीय पत्नी मोहिनी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेरापुर खिदरपुर निवासी 50 वर्षीय आलोक कुमार और कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कबर निवासी 42 वर्षीय रज्जाक अली को मंगलवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सांस लेने में दिक्कत के बाद शिक्षक की मौत
इधर दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी शिक्षक 32 वर्षीय सुधाकर उर्फ वीरेश शर्मा कुछ समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन फिरोजाबाद में निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें...
आगरा: पुलिस और रिश्तेदार से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव कर की आत्महत्या, वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली जानकारी