फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-day-old girl suffering from pneumonia dies

निमोनिया से पीड़ित पांच दिन की बच्ची ने तोड़ा दम

Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five-day-old girl suffering from pneumonia dies
मैनपुरी। सर्दी के मौसम में बच्चों में बुखार के साथ ही निमोनिया और कोल्ड डायरिया की परेशानी बढ़ने लगी हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 833 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बालरोग विशेषज्ञ के पास 110 बच्चे पहुंचे। इनमें अधिकतर बच्चे, निमोनिया और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। चार दिन की एक मासूम बच्ची की निमोनिया से मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 342 पुरुष, 381 महिलाएं और 110 बच्चों को उपचार दिया गया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि अस्पताल में आने वाले बाल रोगियों में अधिकतर बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। कुछ बच्चे सर्दी जुकाम के साथ बुखार की चपेट में थे। भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला करियानीम निवासी यूनिस खान की पांच दिन की बच्ची निमोनिया की चपेट में थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को यदि जरा भी सर्दी लगेगी तो वे निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed