फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-day-old baby girl found dead at home mother charged with murder

'दूसरी बेटी से नाराज थी': मर गई मां की ममता, 5 दिन की बच्ची की ले ली जान; बड़ी वाली को तो दूध तक नहीं देती थी

Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, खेरागढ़ (आगरा)
माई सिटी रिपोर्टर, खेरागढ़ (आगरा) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
सार

पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि संगीता दूसरी बेटी होने से परेशान थी। बड़ी बेटी को दूध भी नहीं पिलाया करती थी। दूसरी बेटी के जन्म देने पर भी ऐसा ही व्यवहार कर रही थी। उसने अपनी मां और भतीजे के जाने के बाद बेटी को मार डाला। 

विज्ञापन
Five-day-old baby girl found dead at home mother charged with murder
मृत बच्ची गोद में लिए खड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित खेरागढ़ के गांव भाकर में रविवार को पांच दिन की बच्ची घर में मृत मिली। परिजन शव लेकर थाना खेरागढ़ पहुंचे। मां पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे हत्या की पुष्टि हो सके। एसीपी खेरागढ़ का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

खेरागढ़ के गांव भाकर निवासी मनीष पत्थर कारीगर हैं। वर्तमान में कुरुक्षेत्र में काम करने गए हैं। तीन साल पहले राजस्थान की रहने वाली संगीता से उनकी शादी हुई थी। उसकी 14 महीने की एक बेटी है। बुधवार रात करीब 10 बजे सीएचसी खेरागढ़ में संगीता ने एक और बेटी को जन्म दिया था। मनीष के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि रविवार को वह अपनी फर्नीचर की दुकान पर गए थे। उनकी पत्नी रामवती छोटे बेटे के साथ रिश्तेदारी में गई थी। सुबह संगीता से मिलने के लिए उसकी मां और भतीजा आए थे। वह दोनों दोपहर एक बजे चले गए। घर में बहू संगीता दोनों बेटियों के साथ अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे पड़ोसी संगीता के रोने की आवाज सुनकर उनके घर पहुंचे तो उसने बेटी की मौत की जानकारी दी। पड़ोस में रहने वाले संगीता के जेठ भोला आ गए। उन्होंने अन्य परिजन को जानकारी दी। इसके बाद शाम पांच बजे बच्ची को थाना खेरागढ़ लेकर पहुंच गए। इस पर पुलिस ने बच्ची को सीएचसी भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि संगीता दूसरी बेटी होने से परेशान थी। बड़ी बेटी को दूध भी नहीं पिलाया करती थी। दूसरी बेटी के जन्म देने पर भी ऐसा ही व्यवहार कर रही थी। उसने अपनी मां और भतीजे के जाने के बाद बेटी को मार डाला। बच्ची के गले पर चोट के निशान हैं। एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची की मौत की सूचना पर जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बच्ची की मां पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पूछताछ की गई, लेकिन वो कुछ भी नहीं बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed