फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five arrested including the leader of Parchi gang duped an elderly person with a ring made many people victims

Agra: पर्ची गैंग के सरगना सहित पांच गिरफ्तार, बुजुर्ग से अंगूठी ठगी...कई को बनाया था शिकार

Sun, 14 Jul 2024 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

पर्ची गैंग के द्वारा दिल्ली, राजस्थान तक वारदातें की जाती हैं। इस गैंग के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। 
 

विज्ञापन
Five arrested including the leader of Parchi gang duped an elderly person with a ring made many people victims
पर्ची गैंग के सरगना सहित पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में करोड़ों के हीरे उड़ाकर सनसनी फैलाने वाले टप्पेबाजों पर पुलिस शिकंजा कस कर रही है। कमला नगर पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अकेले सरगना पर ही 17 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह दिल्ली, राजस्थान समेत आसपास के प्रदेशों में भी वारदात करता है। दो घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन


 

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि 3 फरवरी को एक बुजुर्ग से अंगूठी ठगी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। एसओ कमला नगर को जानकारी मिली कि गैंग शाहगंज क्षेत्र का है। संयुक्त टीम बनाकर गैंग को एक साथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 2 बाइक, 25 हजार रुपये, 5 मोबाइल फोन और बैग मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जग्गू उर्फ जगदीश गोस्वामी, हाकिम गोस्वामी, कुलदीप शर्मा, महेंद्र गोस्वामी, करन गोस्वामी को पकड़ा। कुलदीप शर्मा गैंग का सरगना है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शाहगंज के जोगी पाड़ा में इस तरह के कई गैंग हैं। जो इसी अंदाज में टप्पेबाजी करते हैं। गैंग के बदमाश हॉस्पिटल और बाजार के आसपास लोगों को जाल में फंसाते हैं। दोनों जगह आने वालों की जेब में नकदी जरूर रहती है।

 
विज्ञापन

गैंग के सदस्य पहले जीतते थे इनाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैंग का एक बदमाश बाइक पर लॉटरी की पर्ची लेकर खड़ा होता था। गैंग का दूसरा सदस्य उसके पास जाता था। लॉटरी की पर्ची खींचता था। आसपास के लोग लालच में फंसते तो पैसा लगाते थे। इसी का यह गैंग फायदा उठाता है। कई बार लोगों से गहने तक उतरवा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed