{"_id":"64c1e8fc74be79020a0619c6","slug":"five-accused-were-sent-to-jail-who-serve-hookah-and-alcohol-to-young-boys-and-girls-in-restaurant-in-agra-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में नई उम्र के लड़के-लड़कियों को पिलाते थे हुक्का व शराब, अब जेल में कटेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रूफ टॉप रेस्टोरेंट में नई उम्र के लड़के-लड़कियों को पिलाते थे हुक्का व शराब, अब जेल में कटेंगे दिन
Thu, 27 Jul 2023 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:31 AM IST
सार
आगरा में रूफ टॉप रेस्टोरेंट में नई उम्र के लड़के-लड़कियों को हुक्का व शराब पिलाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। अब इनके दिन जेल में कटेंगे।
विज्ञापन
Agra: रेंस्टोरेंट में नाबालिगों को हुक्का-शराब पिलाते समय पहुंची पुलिस, संचालक सहित पांच धरे गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में स्काई लाइन कैफे एंड रूफ टॉप में मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा था। किशोरों को शराब पिलाई जा रही थी। दो संचालक, कर्मचारी सहित पांच को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। कैफे का मुख्य संचालक और साझीदार फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस शहर भर में चल रहे हुक्का बार को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि स्काई लाइन कैफे एंड रूफ टॉप, कमला नगर निवासी रचित अग्रवाल का है। वह सीता नगर निवासी अंकित, बल्केश्वर निवासी हार्दिक मल्होत्रा, कृष्णा एन्क्लेव निवासी ऋषभ सिंह, सुभाष नगर निवासी मिहिर कौशिक और हाथरस निवासी अमन गौतम के साथ मिलकर कैफे में हुक्का पिला रहा था। नई उम्र (किशोर व युवा उम्र) के लड़के और लड़कियां आते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी
विज्ञापन
हुक्के के साथ शराब भी परोसी जा रही थी। छापेमारी के दौरान हुक्के और शराब की बोतलें मिली थीं। मामले में धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी अंकित कुमार, हार्दिक, रिषभ सिंह, कमला नगर निवासी कर्मचारी पियूष दिवाकर और मिहिर कौशिक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार
यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार
बताया कि अमन गौतम और रचित अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आगे भी पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए थाना पुलिस को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाने वालों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।