{"_id":"64c1d9aabbc8c4dcb10213b7","slug":"yamuna-flowing-above-danger-mark-in-agra-danger-of-flood-looms-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी
Thu, 27 Jul 2023 08:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:12 AM IST
सार
आगरा में यमुना उफान पर हैं। इससे यहां एक बार फिर लोग बाढ़ की आशंका से दहशत में हैं। उनकी रातों की नींद उड़ गई है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Flood In Agra: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना फिर उफान पर आ गई है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से 1.3 फीट अधिक रहा। तटवर्ती इलाकों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। 47 बाढ़ चौकियों से हर घंटे जलस्तर की निगरानी हो रही है। किनारे बसे लोगों को नदी में जाने पर रोक है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के कारण जुलाई में दूसरी बार यमुना में बाढ़ के हालात बने हैं। पहली बार हथिनीकुंड से 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद दिल्ली में बाढ़ आ गई। आगरा में जलस्तर खतरे के निशान से 4.3 फीट ऊपर निकल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Agra Visit: नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए योगी, बोले- संगठन का सम्मान नहीं करने वाले होंगे किनारे
विज्ञापन
Trending Videos
21 जुलाई को फिर हथिनीकुंड से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी ओखला बैराज से होते हुए मंगलवार रात गोकुल बैराज पहुंच गया। बुधवार को गोकुल बैराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित हो रहा है। जिसके कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वॉटरवर्क्स पर खतरे का निशान 495 फीट है। जलस्तर 496.3 फीट है।
यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार
यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार