फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five accused misbehaved with a mentally ill youth in Bewar

Mainpuri: बाजार जा रहे मानसिक रोगी को पांच युवकों ने पकड़ा, बाग में ले जाकर की दरिंदगी 

Mon, 13 Jun 2022 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

जिले में एक मानसिक रोगी युवक के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। बाजार जा रहे युवक को गांव के ही पांच युवकों ने पकड़ लिया। आरोप है कि बाग में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया।  
 

विज्ञापन
Five accused misbehaved with a mentally ill youth in Bewar
कुकर्म - फोटो : Demo Pic

विस्तार

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ पांच आरोपियों ने कुकर्म किया। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पर पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

बाजार जाते समय हुई घटना  
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका 22 वर्षीय भाई कस्बा स्थित बाजार जा रहा था। भाई मानसिक रूप से बीमार है। रास्ते में एक पुल के नीचे बैठे आरोपी ने भाई को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों को वहां पर बुलाया और उसके भाई को पकड़ कर पास ही एक बगिया में ले गए। वहां, सभी ने उसके भाई के साथ कुकर्म किया। 

विज्ञापन


घर में डरा हुआ रह रहा था पीड़ित 
इस घटना के बाद उसका भाई इतना भयभीत हो गया था कि उसने घर में किसी को कुछ भी नहीं बताया। वह घर में किसी से बात नहीं कर रहा था, बेहद डरा हुआ था। इसके बाद रविवार की रात उसने भाई की हालत देख जब उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद वह पीड़ित के थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 
पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed