{"_id":"6551cacf9ecaa963d6053233","slug":"five-accused-arrested-group-misdeed-with-employee-girl-in-home-stay-in-agra-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू
Mon, 13 Nov 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:35 PM IST
सार
ताजगंज के होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाकर दरंदिगी की थी।
विज्ञापन
एसीपी सदर अर्चना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली।
ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी। ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है। उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया।
होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।