फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five accused arrested for Murder Of Proposer Of BJP Candidate In Mathura

खुलासा: मथुरा में प्रधानी चुनाव हारे प्रत्याशी ने कराई थी मंत्री के प्रस्तावक की हत्या, शूटर सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 07:00 PM IST
सार

मथुरा में कैबिनेट मंत्री एवं छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक पैगांव प्रधान रामवीर सिंह की हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
five accused arrested for  Murder Of Proposer Of BJP Candidate In Mathura
पुलिस लाइन में हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कैबिनेट मंत्री एवं छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव प्रधान की हत्या 21 करोड़ रुपये की ग्रांट को हथियाने के लिए कराई गई थी। इसकी साजिश प्रधानी चुनाव में हारे गांव के अमोल ने रची थी। उसने एक लाख रुपये की सुपारी और टोल का ठेका दिलाने का वादा करके शूटर बुलंदशहर से बुलवाए थे। पुलिस ने दो शूटर और तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक शूटर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल हथियार और वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन

29 जनवरी को शनिधाम कोकिलावन में दिनदहाड़े गोलियां मारकर पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था। पांच दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 21 करोड़ रुपये की ग्रांट को हथियाने के लिए प्रधानी चुनाव में हारे अमोल उर्फ अनमोल पहलवान निवासी पैगांव ने हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

यह था आरोपी का मकसद
आरोपी अमोल का मकसद था कि प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के बाद उपचुनाव होने पर वह जीत जाएगा और ग्रांट की रकम को अपने हिसाब से खर्च करेगा। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी और टोल का ठेका दिलाना तय हुआ था। बुलंदशहर के तीन शूटरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलवाया गया। एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने प्रधान हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह चढ़े हत्थे
- शिवम ठाकुर उर्फ गुंडा निवासी गांव भटौना, गुलावटी बुलंदशहर हाल संजय विहार आवास विकास कॉलोनी हापुड़ (शूटर)
- मोनू जाट उर्फ अजय उर्फ सचिन निवासी खालौर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर (शूटर)
- अमोल उर्फ अनमोल पहलवान निवासी पैगांव, शेरगढ़ (मुख्य साजिशकर्ता)
- रोहताश निवासी पैगांव, शेरगढ़ (साजिशकर्ता)
- दान सिंह निवासी पैगांव, शेरगढ़ (साजिशकर्ता)

यह शूटर है फरार
- सनी उर्फ डमरू निवासी आवास विकास कॉलोनी, हापुड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed