फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fitness deteriorated the risk of paralysis

फिटनेस बिगड़ी तो लकवे का खतरा

Sat, 03 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 03 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fitness deteriorated the risk of paralysis
बिगड़ी दिनचर्या और खराब फिटनेस हार्ट, डायबिटिक ही नहीं लकवे का भी पेशेंट बना सकती है। इससे भी तंत्रिकातंत्र प्रभावित होता है। बड़ी बात, अब युवा भी इसकी गिरफ्त में हैं। दुनिया भर के प्रमुख न्यूरोफिजिशियन का मानना है कि लकवे की बड़ी वजह धूम्रपान और जंक फूड, काम का दबाव और जॉब-गृहकलेश जैसी समस्याएं आदि हैं। मरीजों में 40 से कम उम्र के 24-28 फीसदी रोगी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

एनुअल कांफ्रेंस ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (इनकॉन-2015) का 23वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार को लकवे पर केंद्रित रहा। होटल जेपी पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन 140 शोध पत्र पढ़े गए। इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष डा. सीएस मेश्राम ने बताया कि जंक फूड, बाहर के खाने में नुकसानदेह तत्व होने की संभावना रहती है। लगातार सेवन से हृदय की नस संकरी होने लगती है। इससे दिमाग तक रक्तसंचार प्रभावित होता है। वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डा. पीके माहेश्वरी बताते हैं कि लकवा आने के 1.30 घंटे के अंदर मरीज को इलाज मिले तो ठीक होने की संभावना अधिक रहती है। एकेडमिक सेशन में डा. यूके मिश्रा ने विटामिन्स का नस की बीमारी में महत्व बताया। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी के अध्यक्ष डा. राद शाकिर ने प्रशिक्षु चिकित्सकों को मरीज की जांच का तरीका बताया। डा. अरविंद मुखर्जी ने चेंजिंग सीन इन ट्रोपिकल न्यूरोलॉजी और डा. एनई भरुचा ने डिफिकल्टीज इन कंडक्टिंग न्यूरो एपिडेमाइलोजीकल स्टडीज इन डेवलपिंग कंट्रीज पर व्याख्यान दिया। डा. सतीश चंद्रा, डा. अनिल गुलाटी, डा. सर्वेश अग्रवाल, डा. रमाकांत यादव के भी व्याख्यान रहे।  
विज्ञापन

इनका रखें ध्यान:
- नियमित टहलें, व्यायाम करें
- चिकनाईयुक्त और बाहर के खाने से बचें
- खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें
- हरी सब्जी और फल खाएं
ये लक्षण दिखें तो सावधान
- चक्कर आना
- चलने में लड़खड़ाना
- आवाज में अंतर आना
- शरीर का कोई हिस्सा सुन्न होना
- याददाश्त कमजोर होना
50 की उम्र में भी अल्जाइमर
एल्जाइमर अब 50 की उम्र में भी दस्तक देने लगा है। इसका जेनेटिक, सिर में चोट लगना और डाउन सिंड्रोम बड़ा कारण है। कानपुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य और वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि नाम भूलना, लिखते समय भूलना, कार्य और परिचित याद न आने जैसी शिकायत भी रहती हैं। जागरूकता के लिए उन्होंने हिंदी में हमारा मस्तिष्क और एल्जाइमर रोग पुस्तक लिखी है, इसका डा. सुभाष कौल, डा. सुवर्णा ने विमोचन किया। शाम को कलाकृति शो का भी डाक्टरों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल, शिवानी शो आज
- इनकॉन 2015 के तीसरे दिन कुणाल गांजेवाला और शिवानी कश्यप का शो होगा। देर शाम शुरू होने वाले कार्यक्रम में इनकॉन के सदस्य ही आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed