फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first woman president in agra bar

150 साल पुरानी आगरा बार में पहली बार महिला बनी अध्यक्ष

Fri, 03 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 first woman president in agra bar
एडवोकेट सुधा शर्मा को मिली जीत, आनंद शर्मा चुने गए सचिव - फोटो : अमर उजाला
150 साल पुरानी आगरा बार की नई कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुधा शर्मा ने 14 मतों से जीत दर्ज की। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष पद पर महिला को विजय मिली हो। उन्हें 220 वोट मिले। उन्होंने आलोक शर्मा को हराया। उन्हें 206 वोट मिले।  सचिव पद पर एडवोकेट आनंद शर्मा विजयी हुए।
विज्ञापन

चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें कमेटी के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, पंडित प्रकाश नारायण  पाठक, प्रताप स्वामी मेहरा, एचएस माथुर, देवेंद्र वाजपेयी शामिल हैं। वोटिंग से पूर्व बार की आमसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व अंकेक्षक केएम गुप्ता व पुस्तकालय सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने बार का वार्षिक लेखाजोखा पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद 11 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 478 वोटर हैं। 429 ने वोट डाले गए। शाम साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। सुधा शर्मा अध्यक्ष और आनंद शर्मा सचिव पद पर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार शर्मा को (निर्विरोध) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह चौहान को (निर्विरोध) कोषाध्यक्ष चुना गया। बिजेन्द्र नाथ पचौरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवन प्रकाश ओझा संयुक्त सचिव सामान्य, कृष्णकांत शर्मा संयुक्त सचिव सहित्य एवं क्रीडा, सुब्रत मेहरा ( निर्विरोध ) अंकेक्षक, राजभान यादव ( निर्विरोध) लाइब्रेरी सचिव चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मोतीलाल नेहरू भी रहे सदस्य
आगरा। आगरा बार देश की सबसे प्राचीन बार में से एक है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू भी इसके सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed