फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First phase of lockdown implemented in Agra: AQI 228 air is bad go out wearing a mask

आगरा में ग्रैप का पहला चरण लागू: एक्यूआई @ 228... खराब है ताजनगरी की हवा, मास्क पहनकर निकलें

Wed, 20 Nov 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

आगरा की हवा भी खराब हो गई है। स्मार्ट सिटी के सेंसरों में सभी जगह एक्यूआई 400 के पार चल रहा है। ऐसे में घर से मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी गई है।  

 

विज्ञापन
First phase of lockdown implemented in Agra: AQI 228 air is bad go out wearing a mask
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर की तरह ही आगरा की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। स्मॉग की खतरनाक चादर में आगरा लिपटा हुआ है। लगातार दूसरे दिन भी आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 228 पहुंच गया। ऐसी हवा में सांस लेना बच्चों, बुजुर्गों के साथ सांस रोगियों और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सलाह जारी की है कि घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर में सीपीसीबी-यूपीपीसीबी के 6 जगह लगे ऑटोमेटिक स्टेशनों में से पांच पर एक्यूआई 200 के पार ही बना रहा। संजय प्लेस स्टेशन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। यहां इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत का हवाला दिया जा रहा है। यही वह स्टेशन है, जिस पर पानी का छिड़काव कर प्रदूषण के आंकड़ों से छेड़छाड़ के मामले का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी पहनती है ऐसे कपड़े...पति को आती है शर्म, थाने पहुंचा शिक्षक दंपती का विवाद; इस शर्त पर हुआ समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन




 
Trending Videos

आज से लागू होगा ग्रैप का पहला चरण
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से आगरा का एक्यूआई 200 के पार पहुंचना शुरू हो गया था, ऐसे में 48 घंटे बाद यानी बुधवार सुबह तक 200 के पार एक्यूआई रहने पर ग्रैप का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ग्रैप की गाइडलाइंस पहले ही सभी विभागों को पहुंचा दी गई थीं। नगर निगम, एडीए, आरटीओ, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस समेत विभागों को उनकी जिम्मेदारियां बता दी गई हैं।

अब की बार 400 पार
आगरा स्मार्ट सिटी के पर्यावरण सेंसरों में 14 चौराहों पर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा। हाईवे से लेकर पुराने शहर के चौराहों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। ताजमहल के पास पुरानी मंडी हो या पूर्वी गेट पर कलाकृति चौराहा, आईएसबीटी हो या सुल्तानपुरा। सभी जगह एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों में एक्यूआई इससे ठीक आधा ही दर्ज किया गया, लेकिन पीएम 100 कणों की संख्या आवास विकास में 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -   UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम



 

मास्क पहनकर ही घर से निकलें
चिकित्सकों ने वायु प्रदूषण के आंकड़ों में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सलाह दी है कि एनसीआर, दिल्ली की तरह ही आगरा में स्मॉग छाया है। इसलिए उसी तरह से बचाव के उपाय किए जाएं। चिकित्सक डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने सलाह दी है कि एन-95 मास्क पहनकर ही घर से निकलें। जरूरी हो, तभी घर के बाहर जाएं। सुबह की सैर स्थगित कर दें और घर पर अगर एयर प्यूरीफायर है तो उसका उपयोग करें। सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें और पीक आवर्स में जाम वाली जगहों पर जाने से बचें। स्मॉग के कारण फेफड़ों और हृदयरोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों में प्रदूषण
स्टेशन एक्यूआई
मनोहरपुर 218
रोहता 228
सेक्टर 3 बी 230
शाहजहां पार्क 210
शास्त्रीपुरम 222

स्मार्ट सिटी के सेंसर में प्रदूषण
जगह एक्यूआई
सिकंदरा 437
संजय प्लेस 436
कलाकृति 447
धूलियागंज 434
शमशान घाट 433
पुरानी मंडी 419
छीपीटोला 436
सुल्तानपुरा 468
चीलघर 406
आरओबी चौराहा 427
राजा की मंडी 427
राजेश्वर मंदिर 459
आईएसबीटी 402
एसबीआई जोनल 439
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed