{"_id":"616f044c0e03fd4b6f3d57f4","slug":"first-kisan-train-departs-from-mainpuri-to-bihara-mainpuri-news-agr5120339162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से बिहारा के लिए पहली किसान रेल हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से बिहारा के लिए पहली किसान रेल हुई रवाना
विज्ञापन
मैनपुरी रेलवे स्टेशन से किसान रेल को रवाना करते स्टेशन अधीक्षक साथ में अन्य।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी से प्रथम किसान रेल मंगलवार की सुबह छह बजे असम के बिहारा के लिए रवाना की गई। रेलवे स्टेशन से 297 टन आलू को लेकर रवाना हुई किसान रेल को स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने हरी झंड़ी दिखाई।
उत्तर मध्य रेल प्रयागराज ने जिले के किसानों के लिए किसान रेल का शुभारंभ किया। मंगलवार की सुबह छह बजे जिले से पहली बार किसान रेल आलू लेकर असम के बिहारा के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने ट्रेन संख्या 0040016 को मैनपुरी रेलवे स्टेशन से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयोगराज ने किसानों को अपने आलू को बाहर अच्छी कीमत पर बेचने के लिए यह रेल सुविधा शुरू की है।
उन्होंने बताया कि किसान रेल का विशेष लाभ यह है कि इसमें किसानों को प्रभावी पार्सल दरों की तुलना में 50 प्रतिशत कम किराया देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन 19 अक्तूबर की सुबह छह बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से रवाना की गई है। यह 20 अक्तूबर को बिहारा पहुंचेगी। जिससे करीब 15 लाख रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त होगा।