फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First Bada Mangal Today: Rare 19-Year Auspicious Yog Enhances Significance of Hanuman Worship

Bada Mangal 2026: पहला बड़ा मंगल आज, 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, हनुमान जी का ऐसे करें पूजन; होगा लाभ ही लाभ

Tue, 05 May 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 11:31 AM IST
सार

ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल आज मनाया जा रहा है, जिसमें हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। 19 साल बाद पुरुषोत्तम मास के संयोग से इस बार कुल आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
First Bada Mangal Today: Rare 19-Year Auspicious Yog Enhances Significance of Hanuman Worship
मंगलवार हनुमान जी का दिन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास 2 मई से प्रारंभ होकर पुरुषोत्तम मास के संयोग के कारण 59 दिनों तक रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आठ बड़े मंगल में बजरंगबली की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 19 वर्षों बाद ज्येष्ठ मास में पुरुषोत्तम मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा। वहीं ज्येष्ठ मास का दूसरा पखवाड़ा 16 जून से शुरू हो कर 29 जून तक चलेगा। जिसमें आठ बड़े मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था, इसलिए मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को साधना, पूजा-पाठ और दान-पुण्य को अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रद्धालु हनुमान जी को बूंदी, लड्डू, इमरती, जलेबी के साथ तुलसी पत्र अर्पित करते हैं। साथ ही चमेली का तेल, सिंदूर, जनेऊ, लाल वस्त्र और मीठा पान चढ़ाने की भी परंपरा है।इस माह में गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडा पानी, शरबत, खरबूजा, तरबूज आदि का दान करना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed