{"_id":"5e5528988ebc3ef3b246d872","slug":"firozabad-two-teachers-will-give-digital-education-in-primary-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फिरोजाबाद के दो शिक्षक कराएंगे प्राथमिक स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई, शूटिंग को मुंबई से आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फिरोजाबाद के दो शिक्षक कराएंगे प्राथमिक स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई, शूटिंग को मुंबई से आएगी टीम
Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
सार
दो एवं तीन मार्च को मैनपुरी जिले में वीडियो शूटिंग करने के लिए मुंबई से आएगी टीम
विज्ञापन
शिक्षक अनुज लहरी एंव मनीषा रानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के दो शिक्षकों के वीडियो से प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। राज्य परियोजना विभाग में चयन एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ मुंबई से इन दोनों शिक्षकों की वीडियो बनाने के लिए टीम शीघ्र ही जिले में दस्तक देगी। फिरोजाबाद के दोनों शिक्षकों ने इसके लिए मैनपुरी जोन का चयन किया है।
प्रदेश स्तरीय लखनऊ में आयोजित चार दिवसीय शैक्षिक वीडियो निर्माण अभिमुखीकरण कार्यशाला समाप्त होने के बाद चयनित शिक्षकों के वीडियो शूट होने के बाद इनको ही दिखाकर प्रदेश भर के स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आसानी से पढ़ाई कराई जा सके। फिरोजाबाद जिले के दो शिक्षकों का चयन किया है।
खैरगढ़ ब्लाक नगला खरगा स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक अनुज लहरी का चयन व्यक्तिगत स्वच्छता व हैंडवॉश हैबिट्स को लेकर वीडियो का निर्माण के लिए किया है। प्राथमिक स्कूल जरौलीकलां में तैनात शिक्षिका मनीषा रानी को टीएलएम आधारित छात्र सहभागिता वीडियो बनाने के लिए चुनी गईं हैं।

Trending Videos
इन शिक्षकों की वीडियो की शूटिंग करने के लिए मुंबई से एक टीम दो एवं तीन मार्च को जिले में आ जाने के साथ वीडियो की शूटिंग का काम करेगी। शिक्षकों ने इसके लिए मैनपुरी जिले को चयनित किया गया है।
मुंबई की टीम वीडियो की शूटिंग करने के साथ हैंडबुक्स, मॉड्यूल डिजिटल पढ़ाई के लिए तैयार करेगी। इसके बाद वीडियो को दीक्षा पोर्टल पर डाउनलोड किया जाएगा। डाउनलोड करने के बाद इन्हीं वीडियो के माध्यम से स्कूलों में टीवी या फिर लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा सकेगा।
350 शिक्षकों में 51 का किया चयन
शिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन फार्मों को भरा गया था। परियोजना कार्यालय लखनऊ से 51 शिक्षकों का चयन पूरे प्रदेश से किया गया था। फिरोजाबाद जिले के दो शिक्षक अनुज लहरी एंव मनीषा रानी ने स्थान प्राप्त किया है। 19 से 22 फरवरी तक प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ दोनों को थीम सलेक्ट कराई।