{"_id":"61c86da94b235f205d391089","slug":"firozabad-s-team-reached-the-semi-finals-agra-news-agr519145742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची फिरोजाबाद की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची फिरोजाबाद की टीम
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंची फिरोजाबाद की टीम
टूंडला। नगर के रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर हरिशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। रविवार को किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद और एमके इलेवन अलीगढ़ के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। कांटे की टक्कर में फिरोजाबाद ने अलीगढ़ को तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
अलीगढ़ के कप्तान नयन भारद्वाज ने टॉस जीतकर तथा हले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने निर्धारित 25 ओवर में 22.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए। कामरान ने सर्वाधिक 60 रन और वकास अहमद ने 20 रनों का योगदान दिया। अलीगढ़ के गेंदबाज विक्रांत ने तीन विकेट, नयन और माज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी दो ओवरों में लगातार दो विकेट गिरने पर टीम लड़खड़ा गई। टीम आठ विकेट खोकर निर्धारित 25 ओवरों में 147 रन ही बना सकी। शिवम ने 41, नयन भारद्वाज ने 29 व विनय ने 20 रन का योगदान दिया।
फिरोजाबाद के गेंदबाज विकास ने 5, व विश्वदीप व शोएब ने एक-एक विकेट लिया। फिरोजाबाद ने अलीगढ़ को तीन रन से पराजित कर सेमीफाइल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच विकास को दिया गया। मुख्य अतिथि टूंडला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, अरविंद सिंह, जावेद अली, संजय मेवाती, दीपा सैनी, अभय सिन्हा, सचिन दिवाकर आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग अखिल, जावेद और प्रेम सागर ने की। कमेंट्री नौशाद, नजीर और अरविंद ने की।
विज्ञापन
तेजेंदर एकेडमी मुंबई व राजस्थान एकेडमी के बीच मुकाबला आज
अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को तेंजिंदर एकेडमी मुंबई और राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला मैच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजक डीके दीक्षित ने दी है।