फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Will Issued Warrants of Riotous

फिरोजाबाद के उपद्रवियों पर सख्त हुई पुलिस, पाबंदियों के खिलाफ जारी होंगे वारंट

Thu, 02 Jan 2020 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Police Will Issued Warrants of Riotous
शुक्रवार को हुए उपद्रव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान बीस दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन ने शहर के 199 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में पाबंद किए जाने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों में 18 लोगों ने जमानत करा ली है। शेष 181 लोगों द्वारा जमानत न कराने पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जमानत न कराने वालों के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट के यहां से वारंट जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बीस दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान उपद्रव हो गया था। शहर में तनाव को देखते हुए उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर पुलिस द्वारा दोनों समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ 199 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में पाबंद किया था। इसमें से थाना दक्षिण क्षेत्र में रहने वाले 124, उत्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो, रसूलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 63 व रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले करीब दस लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस द्वारा पाबंद किए गए 199 लोगों में से एक जनवरी तक मात्र 18 लोगों ने जमानत कराई है। शेष बचे 181 लोग अभी तक अपनी जमानत कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में हाजिर नहीं हुए है।

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक शांतिभंग में पाबंद किए जाने के मामले में जबाव दाखिल नहीं किया या फिर जमानत नहीं कराई है। उन लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed