{"_id":"5a43a9834f1c1bc45b8be7ed","slug":"firozabad-police-arrested-vehicle-thieves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और उड़ीसा से चोरी बाइक और कार मिलीं यहां पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और उड़ीसा से चोरी बाइक और कार मिलीं यहां पर
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद की थाना उत्तर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता मंगलवार शाम मिली है। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया, जबकि उनके चार साथी भागने में सफल रहे। उनके कब्जे से विभिन्न राज्यों से चोरी की 28 बाइकें, एक कार सहित दो तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि जलेसर रोड पर स्थित गोपाल नगर के पीछे अनिल पंडित के खाली प्लाट में चोरी एवं लूट की मोटरसाइकिलों को बिक्री के लिए एकत्रित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल ही छापेमारी की व बाइक चोरों की घेराबंदी की।
पुलिस पर फायरिंग करते गिरोह के चार साथी भाग गए, जबकि चार को दबोच लिए गए। थाना दक्षिण के सुहागनगर निवासी अंशुल यादव पुत्र जगत प्रसाद यादव, मनोज कुमार पुत्र राममहेश कुशवाह, थाना उत्तर के परशुराम कालोनी निवासी अमित पुत्र रामप्रकाश बढ़ई व टापा पैठ निवासी शिवम उर्फ भल्ला पुत्र करन सिंह शामिल हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली, हरियाणा एवं उड़ीसा के साथ सीमावर्ती राज्यों से चोरी की 28 बाइकों को बरामद किया है। भागने वालों में थाना उत्तर के रामकृष्ण नगर निवासी मोनू मेंटल एवं आकाश पुत्र मुन्नालाल, सत्यनगर के निवासी धर्मेंद्र पुत्र पूरन सिंह एवं धर्मेंद्र का जीजा राजेश उर्फ पिंकू निवासी सत्यनगर शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
एसएसपी ने कहा कि गिरोह के सदस्य चुराई गई बाइकों को 15 से 20 हजार रुपया में कबाड़ियों को बिक्री कर देते थे। पुलिस की टीम उनके भागे साथियों को दबोचने के साथ कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इनके चिह्नांकन का काम तेजी से चल रहा है।