{"_id":"5ab4da9e4f1c1bc0758b70d0","slug":"firozabad-police-arrested-a-badass-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में मुठभेड़, पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में मुठभेड़, पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
बदमाश को तलाशती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को दिन में बदमाश और पुलिस के बीच गोलियां तड़तड़ाई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। वह कोर्ट में पेशी के दौरान भाग गया था।
पकड़े गए बदमाश को गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही को छर्रे लगे हैं। इससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक सप्ताह पहले पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश लालू यादव जसरना के मुस्तफाबाद में छिपा हुआ है।

Trending Videos
मुठभेड़ के दौरान फिरोजाबाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक तभी बदमाश की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की और गोली बदमाश लालू यादव को लगी।
लालू को गोली लगने से वह कमजोर हो गया और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। वहीं फायरिंग के दौरान एसओजी का सिपाही राहुल यादव भी घायल हो गया।
बता दें बदमाश गत 15 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान भाग गया था। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई थी।