फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad News: woman arrested for murder of her minor daughter

शादी न करने पर नाबालिग बेटी की हत्या, चार माह बाद खुला राज, मां निकली कातिल

Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
सार

  • 21 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई थी नाबालिग लड़की की मौत
  • परिजनों ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही थी

विज्ञापन
Firozabad News: woman arrested for murder of her minor daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने दिया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।    
विज्ञापन


21 मार्च को थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला दबाना आया था। 
विज्ञापन



इधर, किशोरी की मौत से पूर्व गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। ऐसे में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को किशोरी की मां की भूमिका संदिग्ध लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

कड़ाई से पूछताछ में मां ने बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया। सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया कि किशोरी पर उसकी मां शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शादी न करने पर मां ने किशोरी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां को जेल भेज दिया है। 

यह था मामला 

थाना जसराना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने दो मार्च को गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने बयानों के आधार पर मामले को दुष्कर्म में तरमीम करने के साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया था। 

21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप लगा था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे वो उसकी बदनामी कर रहा था। लेकिन चार महीने बाद जब किशोरी की मौत का राज खुला, हर कोई हैरान रह गया। 


यह भी पढ़ें: अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed