फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad news, tundla news, farmers, water increase in Yamuna, water level increase in yamuna

यमुनानदी का जलस्तर और बढ़ा, डूबने लगीं किसानों की फसलें

Tue, 03 Aug 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, tundla news,  farmers,  water increase in Yamuna,  water level increase in yamuna
टूंडला के रसूलाबाद क्षेत्र में यमुना में डूबी फसलें - फोटो : TUNDLA
टूंडला। यमुना के जलस्तर में मंगलवार को बढ़ोत्तरी हुई। बढ़ते जल स्तर से यमुना किनारे खेतों में खड़ी किसानों की फसलें डूब रहीं हैं। यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ ही किसानों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि किसान अपनी फसलों को कच्ची ही काटकर पशुओं का चारा के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से यमुना जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार-रविवार तेजी से यमुना जलस्तर बढ़ा था लेकिन सोमवार से जल स्तर बढ़ने की गति में कमी आई है। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल स्तर और बढ़ा तो यमुना की खादरों में खड़ी उनकी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार अगर तीन से चार फीट पानी और बढ़ गया तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। गांव में भी पानी प्रवेश कर जाएगा। डरे सहमे किसान रातभर यमुना के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखे रहे हैं। सोमवार की अपेक्षाकृत मंगलवार को पानी में अधिक वृद्धि नहीं हुई। ग्रामीणों की मानें तो महज तीन से पांच इंच ही जल स्तर बढ़ा लेकिन इससे उनकी कुछ फसल और पानी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे आगरा क्षेत्र के लोग
टूंडला। टूंडला क्षेत्र के किसानों की आगरा क्षेत्र में फसल होने पर ये किसान प्रतिदिन यमुना में नाव से अपनी खेती के लिए दूसरी ओर जाकर रखवाली कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी फसल को आगरा क्षेत्र के किसान काटकर ले जा रहे हैं। ऐसे किसानों ने अपनी फसल की सुरक्षा की मांग की है।
कच्ची फसलों को चारे के लिए काट रहे किसान
टूंडला। यमुना के खादरों में खड़ी फसलों में पानी भरने पर अब किसान बेहद चिंतित हैं। फसलों के जलमग्न होने से पूर्व वे दो-चार फीट की खड़ी हुई कच्ची फसलों को काटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि अगर पानी उतर भी गया तो पानी में खड़ी फसल गल जाएगी। ऐसे में वे फसलों को पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

यमुना के बढ़ते जलस्तर से ये गांव है प्रभावित
टूंडला। बढ़ते जलस्तर के कारण एत्मादपुर सीमा से लेकर बटेश्वर तक का क्षेत्र प्रभावित है। नगला केशों, रुधऊ मुस्तकिल, अनवारा, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, ग़दलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर साहब, ठार डेका, ठार वर, ठार हरवंस, नगला राजपति, गुवारई, घुरुकूआं, नगला नंदा, नगला मूसता, नियामतपुर के साथ फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के बहुत से गांव भी प्रभावित हैं।

टूंडला के रसूलाबाद क्षेत्र में यमुना में डूबी फसलें

टूंडला के रसूलाबाद क्षेत्र में यमुना में डूबी फसलें- फोटो : TUNDLA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed