फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Medical College Increades Bed In Pediatric Ward

बुखार के बाद बढ़ाईं व्यवस्थाएं: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग में बढ़ाए पलंग

Wed, 25 Aug 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Aug 2021 10:35 AM IST
सार

सोमवार का मेडिकल कॉलेज में भी एक पलंग पर तीन-तीन मरीज भर्ती थे तो कुछ बच्चे जमीन पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर थे।

विज्ञापन
Firozabad Medical College Increades Bed In Pediatric Ward
बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में फैल रहे वायरल ने स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर पोल खोल दी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद सोमवार को बाल रोग वार्ड में अव्यवस्था फैल गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वार्ड की क्षमता बढ़ाकर 20 पलंग से 75 पलंग की कर दी है। मंगलवार को वायरल और डायरिया की समस्या से ग्रसित बच्चों को भर्ती कर पलंग उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के कारण वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों के पलंग फुल हैं। सोमवार का मेडिकल कॉलेज में भी एक पलंग पर तीन-तीन मरीज भर्ती थे तो कुछ बच्चे जमीन पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर थे। मरीजों की समस्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 25 पलंग की व्यवस्था बाल रोग विभाग के वार्ड में कर दी है। वहीं, कोरोना के लिए आरक्षित 30 पलंग के वार्ड को भी वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों को भर्ती करने के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को भर्ती होने के लिए आने वाले मरीजों को नए वार्डों में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में 75 पलंग की व्यवस्था कर दी है। मंगलवार दोपहर तक 68 पलंग भर गए। स्टाफ की कमी के कारण मरीजों तक ठीक प्रकार से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पा रही है। इस पर तीमारदार मौजूद स्टाफ पर अभद्रता करने पर उतारू हो गए। चिकित्सकों की मानें यही स्थिति बनी रही तो ये पलंग भी बुधवार तक भर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद हमने अलग से वार्ड खुलवा दिए हैं। अब एक पलंग पर एक ही बच्चा भर्ती है। किसी मरीज को तकलीफ है तो हमें कार्यालय में आकर बताएं। डा. हंसराज सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज

फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल बुखार: बाल रोग विभाग में बदइंतजामी, एक पलंग पर तीन-तीन मरीज


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed