{"_id":"5e7df7fe8ebc3e769b06f3ce","slug":"firozabad-glass-exporter-and-his-daughter-lucknow-refer-for-tests-of-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जांच के लिए कांच निर्यातक और पुत्री लखनऊ रेफर, परिवार को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जांच के लिए कांच निर्यातक और पुत्री लखनऊ रेफर, परिवार को किया क्वारंटीन
Sat, 28 Mar 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के कांच निर्यातक और उनकी पुत्री को कोरोना वायरस की जांच के लिए बृहस्पतिवार रात लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। निर्यातक के अनुसार पीजीआई में जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
निर्यातक के परिवार के अन्य पांच सदस्यों को टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कुछ भी कहने से बचता रहा।
कांच सामान निर्यातक ने बताया कि हैदराबाद में पढ़ाई कर रही बेटी 19 मार्च को लौटी है। बेटी ने नीबू पानी पी लिया, इसलिए छाती में दर्द महसूस होने लगा। निर्यातक ने भी अपनी छाती में दर्द की समस्या बताई।

नहीं मिले कोरोना के लक्षण
कांच निर्यातक मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी को दिखाने गए। चिकित्सक ने पुत्री और उनको कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया। रात में एंबुलेंस से लखनऊ पीजीआई को रेफर कर दिया।
निर्यातक ने बताया कि पीजीआई में लक्षण पूछते ही कोरोना होने से साफ इंकार कर दिया और वापस जाने को कहा। लॉकडाउन के चलते वाहन नहीं मिले, इसलिए एंबुलेंस को फिरोजाबाद से बुलाया गया।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग निर्यातक की पत्नी, पुत्र, पुत्री सहित पांच लोगों को घर पर ही क्वारंटीन करके आया था। बाद में एंबुलेंस से पूरे परिवार को एफएच मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

परिवार के सदस्यों को किया अलग-अलग
एफएच मेडिकल कॉलेज में निर्यातक के पांच परिवार को क्वारंटीन किया गया है। उनको अलग-अलग कमरों में शिफ्ट कर दिया है। निर्यातक ने बताया कि हमने एसीएमओ डा. प्रताप सिंह से दो कमरों में शिफ्ट कराने के लिए कहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. एसके दीक्षित ने बताया कि निर्यातक और पुत्री को मेडिकल कॉलेज में आइसुलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. एसके दीक्षित ने बताया कि निर्यातक और पुत्री को मेडिकल कॉलेज में आइसुलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है।