फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Election Result 2022 BJP Manish asija won firozabad sadar seat

Firozabad Election Result: फिरोजाबाद सदर से भाजपा के मनीष असीजा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें किसे मिले कितने वोट

Thu, 10 Mar 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 09:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। 23वें राउंड की मतगणना तक कभी भाजपा तो कभी सपा आगे रही। मतगणना का 24वां राउंड जैसे ही शुरू हुआ तो भाजपा प्रत्याशी असीजा ने बढ़त बनाना शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Firozabad Election Result 2022 BJP Manish asija won firozabad sadar seat
मनीष असीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर मुस्लिम बहुल बूथों पर साइकिल फर्राटा भरती दिखी तो नई आबादी वाले इलाकों में कमल का फूल खिलता दिखाई दिया। सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई को हरा कर भाजपा के मनीष असीजा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रिक लगाई है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद विधानसभा की बात करें तो मतगणना शुरू होने के साथ प्रथम राउंड में भाजपा के मनीष असीजा बढ़त बनाते दिखे। असीजा को पहले राउंड में 6025, सपा के सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टनभाई को 986, बसपा की साजिया हसन को 295 वहीं कांग्रेस के संदीप तिवारी को मात्र 79 वोट मिले। पांच राउंड तक भाजपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोटों की संख्या अधिक रही। इस राउंड में असीजा को 3055, सपा को 2616, बसपा को 1330 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

मुस्लिम बहुल बूथों पर आगे रही सपा 

छठवें राउंड से जैसे ही मुस्लिम बहुल बूथों की कंट्रोल यूनिट खुलना शुरू हुई तो सपा प्रत्याशी छुट्टन भाई को छठवें राउंड में 5396, भाजपा को 152, बसपा को 1423 मत मिले। सातवें राउंड में सपा को 5699, बसपा को 1013, भाजपा को 40, आठवें राउंड में सपा को 4978, बसपा को 1833, भाजपा को 46 वोट मिले। नौंवे राउंड में सपा को 3623, बसपा को 1880, भाजपा को 2574 मत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 वें राउंड से असीजा ने बनाई बढ़त

वहीं 10वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली भाजपा को 4786, सपा को 2792 एवं बसपा को 739 मत मिले। राउंड जैसे आगे बढ़ते गए। 23 वें राउंड में सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा से आगे निकल गए थे। 23 वें राउंड तक छुट्टन को 67441 एवं भाजपा के मनीष असीजा 65434, बसपा की साजिया हसन को 27755, गोल्डी राठौर को 15305, रामदास मानव को 3060 मत मिले थे, लेकिन 24 वें राउंड से असीजा ने बढ़त बनानी शुरू की तो फिर लगातार अंतिम राउंड तक चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed