फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Viral Fever News: eight children dies of viral fever in firozabad

बुखार का कहर: फिरोजाबाद में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आठ और बच्चों ने तोड़ा दम

Thu, 02 Sep 2021 03:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Sep 2021 03:36 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें बुधवार को सात और गुरुवार दोपहर तीन बजे तक आठ बच्चों ने दम तोड़ा है। बीमारी के प्रकोप से जिले में हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Firozabad Viral Fever News: eight children dies of viral fever in firozabad
बेड नहीं मिले तो बेंच पर लेटे बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक आठ बच्चों की मौत हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को सात बच्चों ने दम तोड़ा था। जिले में करीब 70 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। जिले में फैल रहे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही खुद भी गली-मोहल्लों जाकर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन


डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़ को डेंगू का नोडल अधिकारी का विशेष अधिकार दिया है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आम जन घरों में पानी की टंकी व अन्य पात्रों में पानी का भराव नहीं होने दें। बचाव के लिए लोग घरों में रखीं पानी की टंकी को ढक्कन से कस कर बंद रखें। पेड़-पौधों और फूलदान में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
विज्ञापन


डीएम ने लोगों को किया जागरूक 
डीएम ने कहा कि मच्छरों को भगाने के लिये क्रीम ऐरोसॉल स्ट्रायल आदि का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार आने पर पैरासीटामोल दवा का प्रयोग करें। डीएम ने गुरुवार को गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने घर में और आसपास पानी जमा नहीं होने दें। अगर घर में बच्चा बीमार है तो सबसे पहले उसे पैरासीटामोल दें। हाई पावर की दवा उसे बिल्कुल न दें। उन्होंने कहा कि एहतियात से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों की मौत की जांच के लिए टीम भेजी है।

मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41
जिले में अब तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। हालांकि मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41 है। आगरा मंडल के अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एके सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद में डेंगू और अन्य संदिग्ध बीमारी से 36 बच्चों और 5 वयस्कों की मौत हुई है। आईसीएमआर टीम ने डेंगू के अलावा अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए सीरम के नमूने एकत्र किए हैं और विभिन्न परीक्षण किए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। 
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed