फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad blast: Five died  accused absconding from police Search continues in Madhya Pradesh

फिरोजाबाद ब्लॉस्ट: धमाके में पांच की हो गई थी मौत, पुलिस पकड़ से दूर आरोपी; मध्य प्रदेश में जारी है तलाश

Sun, 22 Sep 2024 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

फिरोजाबाद से सटे शिकोहाबाद के नौशहरा में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हुई। इस धमाके के जिम्मेदार अभी भी पुलिस पकड़ से  दूर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश में तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
Firozabad blast: Five died  accused absconding from police Search continues in Madhya Pradesh
firozabad blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद के नौशहरा धमाके के एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ने के बाद उसके दोनों बेटों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस एवं एसओजी टीम मध्य प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गत 16 अगस्त की रात सवा दस बजे करीब शिकोहाबाद के नौशहरा गांव में हुए धमाके के बाद से आरोपी भूरे खां फरार चल रहा था। जिसके पुलिस ने 17 अगस्त को भूड़ा नहर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से आरोपी भूरे खां के दोनों बेटे ताज एवं राजा फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन





उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इटावा के बाद भिंड, मुरैना मध्य प्रदेश में आता है, तो यहां दोनों आरोपियों के भागकर जाने की संभावना अधिक है। इसके चलते पुलिस एवं एसओजी टीम मध्य प्रदेश में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी भाअयों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार होंगे। जिनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed