{"_id":"5a12e44b4f1c1b8e698bcbd5","slug":"firozabad-bjp-expelled-four-rebel-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः फिरोजाबाद में BJP की बागियों पर कार्रवाई, 4 नेता निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः फिरोजाबाद में BJP की बागियों पर कार्रवाई, 4 नेता निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में भाजपा से बगावत कर निकाय चुनाव लड़ने वालों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि बागी प्रत्याशियों की मदद करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान कार्रवाई करेगा।
भाजपा ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिकोहाबाद नगर पालिका में भाजपा से चेयरमैन पद की प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता के बनाए जाने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा ने पार्टी से बगावत कर अपनी पत्नी रीना मिश्रा को चुनाव मैदान में उतार दिया।
शिकोहाबाद से जिला मंत्री रहे ब्रजेश यादव उर्फ बाजा अपनी पत्नी गीता यादव को चुनाव लड़ा रहे है। पार्टी हाईकमान ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में पार्टी की जिला मंत्री नीलम दिवाकर एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक सुशील चक पार्टी प्रत्याशी होने के बाबजूद पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं।

जिला अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि इन दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन प्रत्याशियों की जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही जिले की नगर पंचायतों के साथ पार्षद और सभासद पद के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को निष्कासित किया जाता है। अनुशासनहीनता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जा रही है।