फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad: any senior leaders of BJP loose their seats in civic polls

फिरोजाबाद में भाजपा के ये दिग्गज नहीं बचा पाए अपनी सीट

Fri, 01 Dec 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: any senior leaders of BJP loose their seats in civic polls
डेमो - फोटो : डेमो
निकाय चुनाव 2017 में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि कुछ दिग्गजों के वार्ड में उनकी पार्टी हार गई। शुक्रवार को आए चुनाव के नतीजों में भाजपा महानगर अध्यक्ष की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं पतंग को जिताने का आह्वान करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई के बहनोई गुलाम साबिर को हार झेलनी पड़ी। ऐसे ही भाजपा विधायक के वार्ड में पार्टी प्रत्याशी हार गए। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने नगर के कई दिग्गजों को आइना दिख़ा दिया है। इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता वार्ड 27 से हार शामिल है। वहां से निर्दलीय हरिओम गुप्ता को जीत मिली है। वहीं वार्ड 41 में दो बार सभासद रहें विजेंद्र पाल सिंह यादव निर्दलीय को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की रेखा यादव 1357 मत से जींत गई। 
विज्ञापन


वार्ड 57 से पूर्व विधायक अजीम भाई के बहनोई गुलाम साबिर को हार का सामना करना पड़ा। पतंग को वोट देने का आह्वान करने के कारण आखिर इस वार्ड से पतंग प्रत्याशी शारिक सलीम 1258 मत पाकर जीते हैं। 530 मत पाकर मोहम्मद शफीक दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा विधायक शहर मनीष असीजा के वार्ड संख्या 37 में भाजपा प्रत्याशी बसंत पाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय विजय शर्मा 1080 मत पाकर जीते तथा भाजपा प्रत्याशी बसंतपाल को 954 ही मत मिले हैं। हादी हसन अंसारी पूर्व सभासद महबूूब अजीज, अकील खां, वकील नवी अफगानी को हार का ही सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अपनी साख बचाने में रहे सफल

Firozabad: any senior leaders of BJP loose their seats in civic polls
bjp - फोटो : FILE PHOTO
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह यादव की पत्नी शकुंतला यादव वार्ड 33 से 2776 वोट के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं वार्ड नं. 16 से हरिओम वर्मा चार बार सभासद चुनने के साथ ही पांचवी बार पार्षद का चुनाव जीत गए। उन्हें 2059 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राकेश को 1488 मत मिले। 

वार्ड नं. 31 से भाजपा के सभासद रहे सुनील मिश्रा अपनी पत्नी डिंपल मिश्रा को जिताने में ही सफलता प्राप्त की। डिंपल को 2714, बसपा की सुमन को 625 मत मिले। वार्ड नं. 40 से देशदीपक यादव निर्दलीय चुनाव जीते हैं। वार्ड 45 नगला बिश्नू से राकेश यादव सपा से चुनाव दोबारा जीते हैं। वार्ड 46 से राजकुमारी पत्नी केशवदेव कुशवाह ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed