फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad among UP’s top 10 accident-hit districts as road deaths rise 15 percent

यूपी: सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप- 10 जिलों में फिरोजाबाद, पहले नंबर पर शाहजहांपुर; इन शहरों में राहत

Tue, 15 Sep 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh राहुल दक्ष, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
राहुल दक्ष, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनवरी-जुलाई 2026 की रिपोर्ट में फिरोजाबाद सड़क हादसों में मौतों के मामले में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। जिले में हादसे 4.8 प्रतिशत बढ़े और मौतों का आंकड़ा 15 प्रतिशत बढ़कर 246 हो गया, जबकि मथुरा और अलीगढ़ में घायलों की संख्या में बड़ा उछाल आया।
 

विज्ञापन
Firozabad among UP’s top 10 accident-hit districts as road deaths rise 15 percent
सड़क हादसे वाले प्रदेश के टॉप- 10 जिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 उप्र परिवहन विभाग ने सड़क हादसों की रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के शुरुआती 7 महीनों (जनवरी से जुलाई) में फिरोजाबाद जिले में सड़क हादसों में मौतों की संख्या 15% बढ़कर 214 से 246 पहुंच गई है। इसके साथ ही फिरोजाबाद प्रदेश के टॉप-10 सबसे प्रभावित जिलों में शामिल हो गया है। आगरा मंडल के मथुरा में घायल 39.2% बढ़े हैं। अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़ जिले में हादसों में 34.2% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके विपरीत आगरा, मैनपुरी और कासगंज जिलों में हादसों व मौतों के आंकड़ों में गिरावट से कुछ राहत मिली है। प्रदेश स्तर पर शाहजहांपुर 28.3% वृद्धि के साथ मौतों के मामले में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


गत वर्ष जनवरी-जुलाई 2025 की तुलना में इस वर्ष जनवरी-जुलाई 2026 में फिरोजाबाद में हादसों में 4.8% की बढ़ोतरी (399 से बढ़कर 418) हुई है। चिंताजनक पहलू यह है कि गत वर्ष की तुलना में मौतों का आंकड़ा 15% बढ़कर 214 से 246 तक पहुंच गया है। मथुरा में दुर्घटनाएं 682 से बढ़कर 734 (7.6% वृद्धि) हुईं। मौतों का आंकड़ा 413 से बढ़कर 415 रहा, जबकि घायलों की संख्या में 39.2% की भारी बढ़ोतरी (513 से बढ़कर 714) दर्ज की गई है। आगरा में पिछले वर्ष की तुलना में हादसों में 15.4% (865 से घटकर 732) और मौतों में 6.3% (459 से घटकर 430) की राहत भरी गिरावट आई है। मैनपुरी में पिछले साल के मुकाबले हादसों (-4.0%) और मौतों (-17.8%, 236 से घटकर 194) दोनों में कमी दर्ज की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में हालात गंभीर
अलीगढ़ में पिछले वर्ष की तुलना में हादसों में भयानक उछाल आया। दुर्घटनाएं 676 से सीधे 907 (34.2% वृद्धि) पर पहुंच गईं। मौतों का आंकड़ा 342 से बढ़कर 354 हुआ, जबकि घायलों की संख्या में 67.9% की रिकॉर्ड वृद्धि (833 से 1399) हुई है। हाथरस में दुर्घटनाएं 309 से बढ़कर 352 (13.9% वृद्धि) हुईं, हालांकि मौतों में 7.2% की कमी आई (207 से घटकर 192)। एटा में हादसों में 4.9% की कमी आई (385 से 366), लेकिन मौतों का आंकड़ा 219 से बढ़कर 230 (5.0% वृद्धि) हो गया। कासगंज में पिछले वर्ष की तुलना में हादसे 13.9% (280 से घटकर 241) और मौतें 3.7% (134 से घटकर 129) घटी हैं।

 
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप-10 सड़क हादसों वाले जिले
 
रैंक जिला कुल हादसे (2026) कुल मौतें (2026) मौतों में वृद्धि
1 शाहजहांपुर 608 358 28.3%
2 श्रावस्ती 92 69 27.8%
3 ललितपुर 250 136 25.9%
4 संतकबीरनगर 204 137 22.3%
5 औरैया 309 148 21.3%
6 अमरोहा 249 149 21.1%
7 कौशांबी 303 164 20.6%
8 चंदौली 173 123 20.6%
9 हापुड़ 251 153 18.6%
10 फिरोजाबाद 418 246 15.0%


 

एआरटीओ गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य के लिए भी कुछ और प्लान तैयार किए गए हैं। हॉट स्पॉट का सर्वे कराया गया है। वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed