फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Administration Alert on Friday After Violence

फिरोजाबादः शांति से गुजरा जुमा, अमन-चैन के रास्ते पर सुहागनगरी

Fri, 27 Dec 2019 05:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Dec 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Administration Alert on Friday After Violence
छत से डीएम, एसएसपी ने रखी नजर - फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं आईजी जोन ए सतीश गणेश शहर में ही कैंप किए रहे। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद नमाजी घरों की ओर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद गुस्साई भीड़ ने नालबंदान चौराहे पर उपद्रव किया था पथराव,फायरिंग,पेट्रोल बम फेंकने के साथ पुलिस की जीप, बैगनआर,टाटा मैजिक के साथ पुलिस के जवानों व मीडियाकर्मियों की बाइकों को आग के हवाले किया था।बवाल के बाद पुलिस प्रशासन इस जुमा को लेकर हाईअलर्ट पर था।
विज्ञापन


एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय, आईजी जोन ए सतीश गणेश ने एक दिन पूर्व शहर की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया था।
 

उन्होंने शहर के मौलानाओं के साथ पार्षदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने का भरोसा भी दिया था। शुक्रवार को सुबह से शहर में फोर्स मुस्तैद हो गई। हर चौराहे पर फोर्स के साथ उस क्षेत्र के जिम्मेदार लोग भी खड़े दिखाई दिए। ताकि कोई भी स्थिति हो उसके निपटा जा सके।

दोपहर एक बजे से मस्जिदों से अजान होने के साथ पुलिस हरकत में आ गई थी। सदर बाजार स्थित शहर की ही प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की संख्या काफी कम रही। नमाजी मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने को पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों से सीधे घरों को रवाना हो गए।

डीएम चंद्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल फोर्स के साथ नालबंद चौकी की छत से शहर पर डेरा जमाए रहे। शाम को तीन बजे के बाद मंडलायुक्त व आईजी जोन फोर्स के साथ बाजार में काफिले के साथ ही निकले और व्यापारियों एवं आमजन से बात की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed