{"_id":"5a5355f54f1c1b35338b7245","slug":"firozabad-accident-prone-areas-are-these","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद हादसाः सुहागनगरी में और भी डेथ प्वाइंट, वाहन चालक जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद हादसाः सुहागनगरी में और भी डेथ प्वाइंट, वाहन चालक जरूर रखें ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सिरसागंज में जिस सोथरा चौराहे पर हादसा हुआ, वह हादसों के लिए डेंजर जोन माना जाता है। सिरसागंज ही नहीं सुहागनगरी फिरोजाबाद में ऐसे कई चौराहे हैं, जहां अक्सर गंभीर हादसे होते हैं।
सुहागनगरी फिरोजाबाद एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां हर रोज सैकड़ों वाहनों से कच्चा माल आता है वहीं तैयार माल बाहर भेजा जाता है। ट्रांसपोर्ट नगर न बनने के कारण यहां हाइवे से लेकर, सर्विस रोड, प्रमुख मार्गों, भीड़ भरे चौराहों पर ओवरलोड ट्रक व भारी वाहन दौड़ते रहते हैं।
मुख्य बाजार में सुबह से रात तक नो एंट्री रहती है, इसके बावजूद ट्रक धड़ल्ले से फुल स्पीड पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग के चलते सुहागनगरी में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। आसफाबाद चौराहे से लेकर उसायनी तक जाने वाले नए बाईपास पर भी दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
प्रमुख चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी भी ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों पर लगाम लगाने के बजाए सुबह से रात तक अवैध वसूली में संलिप्त रहते है। यदि पुलिसकर्मी सचेत रहें और वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तो ऐसे हादसों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

ये हैं डेथ प्वाइंट
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उसायनी चौराहा, राजा का ताल, सेंट जोंस चौराहा, नगला भाऊ, सुहाग नगर, सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से लेकर आसफाबाद तक सभी भीड़भाड़ वाले चौराहे हैं।
इन चौराहों पर तेज रफ्तार दौड़ते वाहन अक्सर हादसे का सबब बनते हैं। इन चौराहों पर हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिला व पुलिस प्रशासन चौराहों की यातायात व्यवस्था को सुधारने में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका।

जाको राखे साईंयां...
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जाको राखे साईंयां मार सके न कोई रविवार को यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब सोथरा चौराहे पर ट्रक पलटने से जहां 11 लोगों की जान चली गई, वहीं चौराहे पर खडे़ आटो चालक व एक छात्र की जान बच गई। आटो की चपेट में आने के कारण दोनों को चोट जरूर लगीं।
जिस समय दर्दनाक हादसा हुआ। उसी समय सौथरा चौराहे पर आटो चालक कुलदीप निवासी कनकपुर मैनपुरी सवारियों का इंतजार कर रहा था। चालक के निकट ही एक छात्र सौरभ पुत्र राजेश निवासी गांव गढ़िया दीनानाथ मैनपुरी भी खड़ा था। वह शिकोहाबाद में सुपर जीनियस कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए जा रहा था। उसी समय अचानक ट्रक काल बनकर आटो व कार के ऊपर जा पलटा।
ट्रक को पलटता देख आटो चालक कुलदीप व छात्र सौरभ जान बचाकर भागने लगे, कुलदीप ऑटो की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। वहीं छात्र सौरभ को भी हादसे में चोट आई। गनीमत यह रही कि दोनों की जान बच गई। हादसे के बाद छात्र सौरभ को अस्पताल से परिजन घर ले गए। वहीं ऑटो चालक कुलदीप को फिरोजाबाद जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा।

पिता की गोद से चिपका था बेटा
सिरसागंज में सोथरा चौराहे पर ट्रक के नीचे फंसे आटो को जब बाहर निकाला तो उसमें बैठे मनोज एवं उसके बेटे हिमांशु एवं प्रांशु की मौत हो गई थी। मनोज की गोद में प्रांशु चिपका देखा तो हर किसी के आंसू निकल आए।
उम्मीद की जा रही है जब ट्रक पलटा होगा तो मनोज ने प्रांशु को गोद में पकड़ लिया होगा। ताकि बेटा बच जाए। लेकिन शायद ईश्वर को ऐसा मंजूर नहीं था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की मदद से एंबुलेंस में दोनों को साथ भेजा।