फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad accident,gau vansh,awara gau vansh,awara gau vansh firozabad,awara gau vansh UP

एटारोड पर सांड से टकरायी बाइक, मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 04 Sep 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
firozabad accident,gau vansh,awara gau vansh,awara gau vansh firozabad,awara gau vansh UP
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर बृहस्पतिवार शाम इमलिया के निकट अचानक एक बाइक के आगे सांड़ आ गया। इससे असंतुलित होकर बाइक सवार मां-बेटा गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर देरी से मौेक पर पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली एटा देहात क्षेत्र के गांव मरगोजिया निवासी गौरव (24) पुत्र ओमशरण यादव हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी आगरा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बाइक से मां गयाश्री (56) के साथ आगरा जा रहा था। फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव इमलिया के पास चलती बाइक के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। सांड़ से बाइक टकराकर गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। घायल गौरव ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर संपर्क की, किंतु उसकी कॉल नहीं लगी। काफी समय बाद जानकारी मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और घायल मां-बेटा को जिला अस्पताल भेजा। यहां गयाश्री को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरव के भाई कौशिक का आरोप है कि उसका भाई पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा थाना पुलिस को कॉल करता रहा, किंतु पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल मां-बेटे को अस्पताल ले गए। उनकी ओर से कोई कोताही नहीं बरती गई।
रोडवेज बस की टक्कर से मामा-भांजी घायल
जसराना (फिरोजाबाद)। कस्बा पाढ़म के पास रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार मामा-भांजी घायल हो गए। बस के चालक-परिचालक फरार हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, यहां से दोनों को रेफर कर दिया।

कासगंज में तैनात एसआई रामकुमार नगला धनी जिला एटा निवासी अपनी भांजी प्रीती के साथ बुलेट बाइक से अपने घर गुढ़ा सलेमपुर नसीरपुर आ रहे थे। सराय मटियारी मोड़ पर जसराना से जा रही रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनके पीछे आ रहे अन्य बाइक सवार बाल-बाल बचे। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed