{"_id":"663995d447811c256a04938d","slug":"firozabad-3rd-phase-voting-fate-of-7-candidates-will-be-decided-enthusiasm-seen-among-voters-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad 3rd Phase Voting: फिरोजाबाद में 7 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, वोटरों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad 3rd Phase Voting: फिरोजाबाद में 7 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, वोटरों में दिखा उत्साह
Tue, 07 May 2024 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 08:15 AM IST
सार
मतदाता सुबह से ही भाजपा, सपा और बसपा सहित सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए निकले। पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल कराया। मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 6.30 बजे से लाइन लगना शुरू हो गयी थी। सुबह 7 बजे पहला वोट डाला। बूथ पर पैरामीट्री फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
Firozabad 3rd Phase Voting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की 2053 मतदेय स्थलों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। भाजपा सपा बसपा सहित सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता निकले।पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल कराया। मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 6.30 बजे से लाइन लगना शुरू हो गR थी। सुबह 7 बजे पहला वोट डाला। बूथ पर पैरामीट्री फोर्स तैनात रहा।
तीसरे चरण में फिरोजाबाद सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन और एसपी सौरव दीक्षित ने भी सुबह मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया। उन्होंने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को किसी भी अराजक तत्व को परिसर में प्रवेश न करने के देने के निर्देश दिए। सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई। राजनीतिक दलों ने मतदान केदो से करीब 200 मीटर की दूरी पर अपने-अपने बस्ते लगाए।