{"_id":"69bc6c357f64e4b707084319","slug":"firm-created-in-the-name-of-a-laborer-on-the-pretext-of-loan-fraud-worth-crores-agra-news-c-25-1-agr1034-1014134-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक मजदूर जो मांग रहा था महज 10 हजार रुपये का लोन, यूं बन बैठा करोड़ों की फर्म का मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक मजदूर जो मांग रहा था महज 10 हजार रुपये का लोन, यूं बन बैठा करोड़ों की फर्म का मालिक
Fri, 20 Mar 2026 08:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 AM IST
सार
आगरा में मजदूर को 10 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर उसके आधार और पैन कार्ड से फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का लेन-देन किया गया। जीएसटी विभाग के नोटिस मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद अदालत के आदेश पर दंपती समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मजदूर (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : एआई
विस्तार
मजदूर को 10 हजार रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर दंपती ने आधार और पैनकार्ड ले लिए। इसके बाद उसका इस्तेमाल फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का हेरफेर करने में किया। पीड़ित को पता तब चला जब उसे जीएसटी विभाग के कर्मचारी पकड़ कर ले गए। अदालत के आदेश पर थाना न्यू आगरा में दंपती सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेणुका बाग, न्यू अवधेशपुरी, कमला नगर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। एक दिन उसको गोकुल धाम काॅलोनी निवासी मोहित अग्रवाल ने अपने पास बुलाया। कहा कि वह उसे 10 हजार का लोन दिलवा देंगे। भगवान टॉकीज पर मुलाकात कर आधार कार्ड और पैनकार्ड ले लिए। लोन तो नहीं दिलाया बल्कि उनके कागजात की मदद से फर्जी फर्म बना ली और करोड़ों का लेन-देन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि एक दिन उनके पास आयकर विभाग के नोटिस के साथ जीएसटी के कर्मचारी आए। वह उन्हें अपने साथ ले गए। तब हकीकत का पता चला। आरोपी का साथ उसकी पत्नी काजल और पिता अनिल कुमार भी दे रहे हैं। उन्होंने लंगड़े की चौकी निवासी दो युवकों तरुण और कुणाल के साथ भी ऐसा ही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है।
