फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing on katra saman crossing

समान चौराहा पर दिनदहाड़े फायरिंग, मारपीट

Mon, 12 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing on katra saman crossing
किशनी। कटरा समान चौराहा पर उधार बर्तन न देने को लेकर आरोपियों ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई की। इस दौरान फायरिंग भी की गई, उक्त वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा कटरा समान चौराहा पर शेखूपुर निवासी धीरी सिंह यादव (70) बर्तन की दुकान किए हुए हैं। रविवार को उनकी दुकान पर कुछ परिचित लोग बर्तन उधार लेने के लिए आए। उन्होंने उधार देने से मना कर दिया तो वह लोग वापस चले गए थे। सोमवार को धीरी दुकान पर थे, उधारी न दिए जाने से गुस्साए गांव रैचंदा निवासी नामजद सहित करीब 20 लोग वहां आए और दुकानदार पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमला में धीरी व नाती आशीष घायल हो गए, आशीष का मोबाइल भी छीन लिया गया। उक्त घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है, पीड़ित लूट की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। मारपीट के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed