फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing on doctor and his son in agra

आगरा: चिकित्सक पिता और पुत्र पर दो बार फायरिंग, आरोपी ने फोन पर दी धमकी- जिंदा नहीं छोड़ेंगे

Tue, 15 Feb 2022 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 10:36 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार में चिकित्सक पिता-पुत्र पर दो बार फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। आरोप एक रंगबाज युवक पर है। उसने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी है। 

विज्ञापन
firing on doctor and his son in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कालिंदी विहार सी ब्लॉक में रविवार रात नौ बजे डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा और उनके बेटे चेतन शर्मा पर जान से मारने की नियत से घर के बाहर दो फायरिंग की गई। तीन हमलावरों की पहली बार फायरिंग में उन्होंने कार के पीछे छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के जाने के बाद हमलावर फिर आए। इस बार दो राउंड फायर किए। उन्होंने एक आरोपी को पहचान लिया। मामले में जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह बेटे चेतन (22) के साथ घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से एक ने फायर किया। गोली गेट पर लगी और छत से टकरा गई। वो और उनका बेटा कार के पीछे छिप गए। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। बाइक के जाने वाले रास्ते पर गई।
विज्ञापन


रात तकरीबन साढ़े दस बजे हमलावर वापस आए। उनके घर पर फायरिंग की। इस पर कॉलोनी के लोगों ने हमलावरों को घेरने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक और फायर किया। इसके बाद भाग निकले। हमलावरों में से एक को पहचान लिया गया। दोबारा फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंच गई। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को फोन पर दी धमकी

डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक हमलावर परम उर्फ काके है। उसने घटना के कुछ देर बाद बेटे को फोन किया। कहा कि मैं काके बोल रहा हूं। बेटे ने पूछा कि कौन काके। इस पर कहा कि दो फायर में ही भूल गया कौन काके? हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद फोन कट गया। घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं। वह पूरी रात डरे रहे। 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। काके की तलाश की जा रही है। घटना पर कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एक बार पुलिस पहुंच गई थी, इसके बावजूद हमलावर ने फायरिंग की। यह खुली गुंडई है।

शादी में हुआ था चेतन से विवाद

डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक शादी समारोह में बेटा गया था। तब काके उर्फ परम अपने साथियों के साथ नशे में हंगामा कर रहा था। उसने उसे टोक दिया। उसकी कहासुनी हो गई थी। तब भी काके ने धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काके के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह पंजाब का रहने वाला है। यहां पर रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed