{"_id":"5f721aee8ebc3e9bfc4f67cb","slug":"firing-mainpuri-news-agr461340992","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर मार्ग पर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर मार्ग पर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के रानीपुर मार्ग पर सोमवार को इटावा निवासी युवक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव अतिराजपुर निवासी सुनील कुमार सोमवार को किसी काम से करहल आया था। शाम को करीब तीन बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र में रानीपुर मार्ग के पास पुलिया पर बाइक सवार दो हमलावरों ने सुनील पर फायरिंग कर दी। एक गोली जांघ में लगने से वह सड़क पर गिर गया।
राहगीरों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।