फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing incident creates sensation on Soronji-Bareilly road

Agra News: फायरिंग की घटना से सोरोंजी-बरेली रोड पर मची सनसनी

Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Firing incident creates sensation on Soronji-Bareilly road
कासगंज। हमले की यह वारदात शाम करीब 4 बजे सोरोंजी-बरेली रोड पर हुई। इस वारदात के दौरान हमलावरों ने घेराबंदी के साथ श्रद्धालु बाइक सवार युवकों पर हमला बोला। अचानक फायरिंग होने से हमले के शिकार युवकों के साथ अन्य बाइकों पर चल रहे श्रद्धालु व अनय राहगीर सकते में आ गए। कुछ अपनी बाइक मोड़कर भागने लगे तो कुछ आगे बाइक दौड़ाते निकल गए। पूरे घटनाक्रम से काफी सनसनी मची रही।
विज्ञापन

बताया गया कि कई बाइकों पर श्रद्धालु सवार थे। हमलावरों ने 5 राउंड गोलियां चलाईं। घायल अर्जुन ने बताया कि गोली चलने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अन्य लोगों की बाइक भी गिर गईं। हमलावर गोली चलाकर भाग गए। इस बीच हमलावरों के भागने के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर आ गई। मौके का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। घायलों से अस्पताल में बातचीत की। इस घटना के दौरान तमाम राहगीर भी दहशत में आ गए। क्योंकि गोली किसी को भी लग सकती थी। जानकारी मिलने पर आस पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और हमलावरों के दुस्साहस की लोगों की जुबान पर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed