फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in marrage

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते पकड़ा

Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing in marrage
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने हर्ष फायरिंग की सूचना पर मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम पर कार्रवाई की। वहां एक व्यक्ति को लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया शख्स दूसरे व्यक्ति की राइफल से फायर कर रहा था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस सोमवार की रात मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि मार्ग स्थित शिव पैलेस मैरिज होम में एक व्यक्ति लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मैरिज होम पहुंची। वहां देखा तो एक शख्स फायरिंग कर रहा था, पुलिस ने राइफल सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे राइफल संबंधी कागजात मांगे तो उसने बताया कि उक्त राइफल भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ बबलू की है। वह शादी समारोह में आए थे, उन्हीं से फायर करने के लिए राइफल ली थी। पकड़े गए धर्मवीर निवासी नगला दीपा को पुलिस कोतवाली ले आई। देर रात लाइसेंस धारक व धर्मवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार को पुलिस पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed