फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in dangal panchayat one dead Pradhan got injured

Mathura: दंगल के बाद हुई पंचायत में फायरिंग, एक की मौत...प्रधान हो गए घायल

Fri, 23 Aug 2024 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

दंगल की पंचायत में गोलीबारी हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं  प्रधान घायल है। घायल  प्रधान  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
firing in dangal panchayat one dead Pradhan got injured
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ के पैंगांव में शुक्रवार दंगल को लेकर जुटी पंचायत में पुरानी रंजिश को लेकर वर्तमान प्रधान और उनके विपक्षी के बीच गोलियां चल गईं। इनमें पैगांव प्रधान गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं, विपक्षी अनमोल पहलाव मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पैगांव में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण द्वारा कराए जाने वाले भव्य दंगल और मेले की तैयारी के संबंध में पंचायत जुटी थी। इसमें प्रधान कृष्ण सिंह मौजूद थे। तभी बीच पंचायत में कृष्ण के पिता रामवीर प्रधान की 20 करोड़ की ग्रांट की खातिर सुपारी देकर हुई हत्या में नामजद अनमोल पहलवान वहां पहुंच गया। दोनों का एक दूसरे से आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें अनमोल पहलवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 वहीं, कृष्ण घायल हो गया। अनमोल को लेकर तुरंत उसके परिचित शहर के निजी अस्पताल आए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, कृष्ण को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इधर, गांव के लोगों ने छाता पर आगरा-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया है। मौके पर कई थानों के फोर्स के साथ एसएसपी, एसपी देहात व अन्य आलाधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed