फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing during workers clashes in congress training camp in mathura

मथुरा: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन हंगामा, दूसरे दिन भिड़े कांग्रेसी, फायरिंग

Mon, 05 Jul 2021 09:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 09:32 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहले महिला पदाधिकारी का कंधा पकड़ने पर हंगामा हुआ था। दूसरे फायरिंग हो गई। हालांकि इस मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 

विज्ञापन
firing during workers clashes in congress training camp in mathura
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सुबह प्रभात फेरी के दौरान कांग्रेसी भिड़ गए, धक्कामुक्की के साथ फायरिंग की गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन वहां कोई शिकायत करने वाला नहीं मिला, इस पर वापस चली गई। बता दें कि प्रशिक्षण के पहले दिन महिला कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष के कंधे पर हाथ रखने को लेकर हंगामा हो गया था। इससे भी पार्टी ने सबक नहीं लिया और दूसरे दिन भी धक्कामुक्की और फायरिंग की बड़ी घटना हो गई।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू को प्रदेश अध्यक्ष ने जिम्मेदारी दी थी कि सभी को लाइन में लगाकर ही चलना है। करीब 8:15 बजे बिट्टू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की लाइन लगा रहे थे। इसी बीच आरोप है कि प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने आते ही बिट्टू का हाथ पकड़ लाइन से हटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच समर्थकों में धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद भीड़ में मौजूद किसी ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अवध गोविंद विहार क्षेत्र में फायरिंग की सूचना पर पुलिस चौकी रमणरेती से पुलिस पहुंच गई। लेकिन मामला राजनीतिक कार्यक्रम होने के कारण पुलिस ने ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने कहा कि वह तो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रभात फेरी के दौरान लाइन लगा रहे थे, तभी योगेश दीक्षित ने दुर्व्यवहार किया। धक्कामुक्की के साथ ही वहां भीड़ में मौजूद किसी ने फायरिंग भी की। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी, कुछ आपसी विवाद वहां हुआ था, लेकिन पुलिस के पास इसकी कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed