फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireworks: six departments will seek NOC

आतिशबाजी : छह विभागों से लेनी होगी एनओसी

Thu, 22 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 22 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fireworks: six departments will seek NOC
आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों के लिए आवेदकों को छह विभागों की एनओसी लेनी होगी। इसके लिए आयुध विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें, शहर में दीपावली पर कोठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान, आवास विकास कालोनी, ट्रांस यमुना, सुल्तानगंज की पुलिया सहित शहर के करीब 35 स्थानों पर खुले पार्क, मैदानों में आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी। इन दुकानों को आयुध विभाग की ओर से तीन दिन के लिए फुटकर आतिशबाजी बिक्री का अस्थायी लाइसेंस दिया जाता है। इन पार्कों में दुकानें बनाने के लिए कुछ ठेकेदार खड़े होते हैं जो फुटकर विक्रेताओं को दुकानें आवंटित करते हैं।
इन मैदानों में अस्थायी दुकानें बनाने की अनुमति लेने के लिए ठेकेदारों ने कलेक्ट्रेट में आयुध विभाग के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। ऐसे सभी आवेदकों को आयुध विभाग के प्रभारी अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार श्रीवास्तव      की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। अस्थायी दुकानों का निर्माण करने वालों को शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग (टोरंट पावर), सक्षम प्राधिकारी (भू स्वामी) और लोकनिर्माण विभाग की एनओसी लेनी होगी। उसके बाद ही उन्हें अस्थायी दुकानें बनाने का लाइसेंस जारी होगी।
विज्ञापन

फ्लैट में मिली छह लाख की आतिशबाजी
हरीपर्वत पुलिस ने बुधवार शाम को फ्रीगंज स्थित रचना फौजदार मार्केट स्थित एक फ्लैट में अवैध रूप से रखी गई तकरीबन छह लाख की आतिशबाजी बरामद कर ली। एसओ शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि राजेश गोयल ने बिना लाइसेंस के आतिशबाजी रखी थी। 35 पेटी आतिशबाजी मिली है। सूचना पर एफएसओ एसएस राय पहुंच गए। आतिशबाजी का जब्त कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed