{"_id":"693b9ac1d21ac4a6a20be625","slug":"fireman-ramkesh-gurjar-honored-for-risking-his-life-to-save-family-from-high-rise-blaze-in-agra-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ये हैं यूपी के जांबाज फायर मैन, धधकते फ्लैट से बचा लाए तीन जानें...अपनी जान की भी नहीं की परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये हैं यूपी के जांबाज फायर मैन, धधकते फ्लैट से बचा लाए तीन जानें...अपनी जान की भी नहीं की परवाह
Fri, 12 Dec 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:03 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फ्लैट नं. 401 में 7 दिसंबर को लगी आग में फंसे परिवार को सकुशल निकालने वाले फायरमैन का सम्मान किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने खुद की जान की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन
फायर मैन रामकेश गुर्जर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत के विजयनगर कॉलोनी क्षेत्र के त्रिवेणी कास्टल अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 401 में 7 दिसंबर को लगी आग मेें फंसे परिवार को बचाने के लिए जान पर खेल जाने वाले फायर मैन रामकेश गुर्जर का बृहस्पतिवार को लीडर्स आगरा संस्था ने संजय प्लेस फायर स्टेशन पर इलायची की माला और पटका पहनाकर सम्मान किया। उनकी बहादुरी, और वीरता की प्रशंसा की।
संस्था के सदस्यों ने उनको भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। महामंत्री सुनील जैन की अगुवाई में टीम ने रामकेश गुर्जर के साथ में फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त शर्मा का भी आभार प्रकट किया गया। सुनील जैन ने कहा अग्निकांड मे ज़मीनी स्तर पर लोगों का बचाना आसान है, लेकिन बहुमंजिली इमारतों में राहत कार्य करना बहुत मुश्किल है। इस अवसर पर सुनील बग्गा,रोबिन जैन, अवधेश उपाध्याय, पूजा भौमिक,सुन्दर लाल चेतवानी, संजय कुमार एडवोकेट, ओमप्रकाश मेडतवाल, राहुल जैन आदि उपस्थित थे ।