फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Safety Lapses Found in Banquet Halls and Restaurants During Wedding Season in Agra

Agra: बरातघरों से लेकर रेस्तरां तक...खतरा ही खतरा, अग्निशमन विभाग की जांच में बड़ा खुलासा

Sat, 13 Dec 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 10:07 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग ने शहर के रेस्तरां, बरातघरों में जांच की, तो सामने आया कि यहां आग से बचाव के इंतजाम ही नहीं है। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना हो जाए, तो लोगों की जान मुसीबत में फंस सकती है। 

विज्ञापन
Fire Safety Lapses Found in Banquet Halls and Restaurants During Wedding Season in Agra
फायर ब्रिगेड वाहन

विस्तार

आगरा में अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर के रेस्तरां, बरातघरों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की। इस दौरान एक रेस्टोरेंट को छोड़कर किसी में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। शुक्रवार को सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


एफएसओ संजय प्लेस स्टेशन सोमदत्त सोनकर ने बताया कि सहालग के समय बरातघर (मैरिज होम) और बैंक्वेट हाल में रोजाना आयोजन हो रहे हैं। भीड़ के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को दयालबाग के राहुल विहार रोड पर स्थित ग्रांड सेलीब्रेशन रिसॉर्ट, पुष्पा फार्म हाउस अमर विहार, हरीओम सेवा सदन, श्री श्याम गंगा फार्म हाउस सौ फुटा रोड, अनंत रेस्टोरेंट कमलानगर, करछी रेस्टोरेंट में जाकर जांच की गई। सभी जगह आग से बचाव के इंतजाम मानकों के अनुसार नहीं मिले।
विज्ञापन


सभी को मौखिक चेतावनी दी गई है। शनिवार को सभी को विभाग से नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि लोग अपने कार्यक्रम बुक करने से पहले मैरिज होम संचालकों से बात करें। मानक पूरे नहीं होने पर वहां कार्यक्रम नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed